सेवानिवृत्ति पर शानदार बिदाई समारोह कार्यक्रम

Mar 1, 2026 - 16:18
Mar 1, 2026 - 16:19
 0
सेवानिवृत्ति पर शानदार बिदाई समारोह कार्यक्रम
बुरहानपुर। शनिवार को उर्दू प्राथमिक शाला महोद के हमारे साथी आदरणीय अलहाज एजाज अहमद राही जी के 28 वर्ष की पूर्ण सेवा कर सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के अवसर पर हम सभी भावुक और गौरवान्वित हैं। आपने अपने सेवाकाल में पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। आपके मार्गदर्शन, सादगी और कर्मठता ने विद्यालय परिवार को सदैव प्रेरित किया है। इस गरिमामय अवसर पर बिदाई एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन शा. मा. शाला मोहद में रफीक खां तडवी सरपंच की अध्यक्षता में व समस्त स्टाफ हिन्दी उर्दू शाला मोहद द्वारा ग्रामीण सदस्य की उपस्थिति में भव्य स्वागत किया एवं शाल श्रीफल के साथ गिफ्ट भी दिया गया ।एजाज राही सर के शिष्य डाक्टर समीर मंसूरी ने भी गिफ्ट दे कर स्वागत किया मा. शा. प्रभारी प्राचार्य रविन्द्र पाटिल,शिक्षकों में लखन सिंह बरने,दिनेश सिंह बुंदेले संजय बर्ने मोहम्मद मंसूर जफर मूसा तडवी आत्मा राम सोनवणे माता दीन अहिरवार सय्यद बहादुर मीर एवं समस्त , शिक्षकगण की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ाया।इस अवसर पर शिक्षा विभाग सेआदरणीय विजय तुलसकर जी(डीपीसी महोदय), मोहम्मद फहीम ( जिला मदरसा उर्दू प्रभारी ) हारून शेख (जन शिक्षक), रफीक शेख (जन शिक्षक), संजय वाघ (जनशिक्ष) ने भी स्वागत कर कहां के हम सभी आपके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की कामना करते हैं। प्रार्थना है कि सेवानिवृत्ति के पश्चात आपका जीवन नई खुशियों, शांति और संतोष से परिपूर्ण हो। आपका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह बर्ने। व आभार प्रदर्शन एजाज अहमद राही सर ने किया। शाम में घर पर मास्टर इफ्तिखार बक्ष. अकील अहमद मोहम्मद आसिफ खान और हाफिज अब्दुल हमीद खां सर ने जोड़ा मिठाई और फूल हार से भव्य स्वागत किया। तथ पशचात शाम मे इकबाल चौक में अधिवक्ता युनूस पटेल शिक्षकों मे रियाज मोहम्मद मुश्ताक निजामी फजलुर रहमान शहाबुद्दीन शफीक उर रहमान शेख हारुन जन शिक्षक अल्ताफ अहमद आदि ने मूंह मीठा कर स्वागत किया। दूसरे दिन कैलाश जयवंत सर ने भी घर आकर शाल और श्री फल व फूल माला से स्वागत किया। और उज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ दीर्घायु की दुआओं से नवाजा।