सेवा, समर्पण और विकास के 4 स्वर्णिम वर्ष: महापौर माधुरी पटेल जी के नेतृत्व में बुरहानपुर का ऐतिहासिक कायाकल्प!

Aug 7, 2026 - 20:21
Aug 7, 2026 - 20:21
 0
सेवा, समर्पण और विकास के 4 स्वर्णिम वर्ष: महापौर माधुरी पटेल जी के नेतृत्व में बुरहानपुर का ऐतिहासिक कायाकल्प!
बुरहानपुर। सेवा, समर्पण और विकास के 4 स्वर्णिम वर्ष: महापौर माधुरी अतुल पटेल जी के नेतृत्व में बुरहानपुर का ऐतिहासिक कायाकल्प आपकी दूर दृष्टी सोच और मोदी जी का 2047 का विजन विकसित भारत कि और बड़ते हमारे कदम > "राह संघर्ष की जो चलता है, वही संसार को बदलता है, > जिसने रातों से जंग जीती, सूर्य बनकर वही निकलता है।।" > बुरहानपुर के विकास इतिहास में पिछले 4 वर्ष स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे। यशस्वी महापौर श्रीमती माधुरी पटेल जी के यशस्वी कार्यकाल के 4 वर्ष पूर्ण होने पर, आज उनका आत्मीय स्वागत कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने का परम सौभाग्य मिला। महापौर जी की दूरगामी सोच, अटूट संकल्प शक्ति और जनहित के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि आज हमारा शहर विकास और आधुनिकता की एक नई इबारत लिख रहा है। पिछले चार वर्षों में शहर की तस्वीर और तकदीर दोनों को बदलने वाले ऐतिहासिक कार्य धरातल पर उतरे हैं: * यातायात और सौंदर्य का सुदृढ़ीकरण: गणपति नाके से जिजामाता चौराहा तक शानदार डिवाइडर का निर्माण, जो शहर की सुंदरता और सुरक्षित आवागमन में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। * बर्षाें पुरानी जल-भराव समस्या का स्थायी समाधान: शहरवासियों को बरसों से परेशान करने वाली जल-भराव की विकट समस्या से निजात दिलाई गई, जिसमें मुख्य रूप से 7 बड़े नालों का चैनेलाइजेशन कर एक प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की गई। शहर मे नाला चैनेलाइजेशन कर उस पर सीसी रोड निर्माण कार्य कर पुरे शहर मे 20 किलो मीटर से ज्यादा के बीटी रोड एवं सीसी रोड का निर्माण कार्य करवाया * मां ताप्ती की निर्मलता का संकल्प: यह शहर के लिए सबसे ऐतिहासिक क्षण है—पवित्र मां ताप्ती नदी में शहर का गंदा पानी मिलने की गंभीर समस्या का स्थाई हल निकाला गया। महापौर जी ने 'सीवरेज 2.0' योजना के तहत मां ताप्ती में मिलने वाले सभी 19 नालों को प्राथमिकता से टैप कर एसटीपी (STP) तक पहुंचाने का कार्य आरंभ कर दिया, जिससे हमारी आस्था और जीवनदायिनी मां ताप्ती की पवित्रता आने वाले समय में पूरी तरह सुरक्षित होगी। * प्राथमिकता के आधार पर सड़कों का कायाकल्प: शहर के मुख्य मार्गों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनका उच्चस्तरीय निर्माण कराया गया, जिससे आज नागरिकों का सफर सुगम और सुरक्षित हुआ है। जनसेवा को समर्पित हमारी कर्मठ टीम: आदरणीय सभी वरिष्ठ जनप्रतिनिधि सांसद जी, विधायक जी, पुर्व महापौर जी, पार्षद साथी, नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी गण > "साथ हो अपनों का तो हर सफर आसान हो जाता है, > हर मुश्किल डगर पर जीत का अरमान हो जाता है।।" > विकास का यह कारवां अकेले संभव नहीं होता। इस सफर में मेरे सभी सम्माननीय आदरणीय वरिष्ठ जनप्रतिनिधि सांसद जी, विधायक जी, पुर्व महापौर जी, चेयरमैन, पार्षद साथी, नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी गण का सहयोग और जनसेवा के प्रति उनका जज्बा वाकई वंदनीय है। हर वार्ड की समस्याओं को अपनी समस्या मानकर जनता के अधिकारों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने वाले मेरे सभी पार्षद साथियों की मेहनत और सक्रियता ही इस परिषद की असली ताकत है। इस विशेष अवसर पर महापौर जी ने आदरणीय सभी वरिष्ठ जनप्रतिनिधि सांसद जी, विधायक जी, पुर्व महापौर जी, पार्षद साथी, नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी गण का हार्दिक आभार व्यक्त किया, जो हमारे लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है। आप सभी का यह साथ और भाईचारा बुरहानपुर को विकास की बुलंदियों पर ले जाने के लिए पूरी तरह समर्पित है। > "विश्वास की डोर से हर मुकाम को पाएंगे, > जो सपने देखे हैं मिलकर, उन्हें जरूर सच कर दिखाएंगे।।" > विकास की इस महान यात्रा में इन 4 वर्षों के दौरान अपने वार्ड परिवार और क्षेत्र के विकास के लिए बहुत कुछ हासिल करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह सब महापौर जी के कुशल मार्गदर्शन और आप सभी के स्नेह का परिणाम है। जनता से किए गए वादों के क्रम में जो कार्य अभी शेष हैं, वे भी बहुत जल्द धरातल पर उतरेंगे—इसका हमें पूरा विश्वास और आश्वस्ति मिली है। महापौर महोदया के नेतृत्व में आने वाले समय में शहर मै और भी विकास होंगे और रुके हुए और नए सभी कार्य पूरी गति से शीघ्र ही पूर्ण किए जाएंगे। आपका यह स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा बुरहानपुर परिवार पर यूं ही बना रहे। जय हिंद! जय बुरहानपुर!