बैतूल दामजीपुरा में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Dec 21, 2025 - 13:18
Dec 21, 2025 - 13:19
 0
बैतूल दामजीपुरा में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
बैतूल दामजीपुरा में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 20 दिसम्बर शनिवार दामजीपुरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 52 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में,एवं ऑल इज वेल हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।