6.2 C
New York
More

    सेवासदन महाविद्यालय द्वारा मौसमी बीमारी के संबंध में जनजागरूकता कार्यक्रम

    Published:

    बुरहानपुर । सेवासदन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. एम. शकील तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ. राजेश काले एवं प्रो. रूपाली पालीवाल के नेतृत्व में मौसमी बीमारी के संबंध में ग्रुप के माध्यम से पुष्पक बस स्टैंड बुरहानपुर पर स्वच्छता के साथ जन जागरूकता का अभियान चलाया। वर्षा के कारण 35 दुकानदार, मजदूर व 45 से अधिक आम जनमानस को जनजागरूकता के माध्यम से यह बताया गया कि मौसमी बीमारी में डेंगू ,मलेरिया पानी रुकने के कारण हो सकता है इसलिए अपने गमले, टायर, प्लास्टिक की वस्तुएं, ड्रम, मटको में जमे हुए दूषित पानी को फेंक देना चाहिए क्योंकि इनमें डेंगू तथा मलेरिया के मच्छर उत्पन्न होते हैं जिससे परिवार को तथा हम सबको नुकसान हो सकता है इसलिए यदि समय रहते सावधानी पूर्वक इस पानी को स्वच्छता के माध्यम से साफ करने के साथ उचित दवाई का छिड़काव कर मौसमी बीमारी से बचा जा सकता है। उक्त कार्यक्रम के सफलता पर सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंहजी ठाकुर, सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला, मैनेजर श्री मनीष पटेल सहित महाविद्यालयीन स्टाॅफ ने सराहना की। इस कार्यक्रम में एनएसएस, रेड रिबन, रेड क्रॉस के विद्यार्थी बडी संख्या में उपस्थित रहे।

    Related articles

    spot_img

    Recent articles

    spot_img