6.5 C
New York
More

    कलेक्टर एवं एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का मौका-मुआयना

    Published:

    ताप्ती नदी में नहीं होगा विसर्जन, आयुर्वेद कॉलेज एवं जैनाबाद फाटा कुण्ड स्थल पर विसर्जित होगी प्रतिमाएं

    बुरहानपुर. कलेक्टर  हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  देवेन्द्र पाटीदार ने संयुक्त रूप से विसर्जन स्थलों का मौका-मुआयना किया। उन्होंने की जा रही तैयारियों का अवलोकन करते हुए आवश्यक जानकारी ली। विदित है कि, जिले में शारदीय नवरात्रि अंतर्गत देवी प्रतिमाओं का विसर्जन आयुर्वेद कॉलेज के पास कुण्ड स्थल एवं जैनाबाद फाटा कुण्ड स्थल पर किया जायेगा। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां चल रही है।

    *व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश*

    कलेक्टर  हर्ष सिंह ने विसर्जन स्थलों पर पीडब्ल्यूडी विभाग को बेरिकैटिग्स करने, नगर निगम को पेयजल व्यवस्था, तखत, सहयोग हेतु क्रेन-पोकलेन इत्यादि की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि, विर्सजन स्थलों पर होमगार्ड जवान, गोताखोरों, नाव, मेडिकल फेसिलिटी, पार्किंग, लाईट एण्ड साउंड, पहंुच मार्ग समतलीकरण आदि व्यवस्थायें सुनिश्चित की जायें।

    *पूर्वाभ्यास करने के निर्देश*

    पुलिस अधीक्षक  देवेन्द्र पाटीदार ने यातायात व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी करने के निर्देश दिये। उन्हांेने कहा कि, प्रतिमाओं विसर्जन के दौरान आवागमन हेतु व्यवस्थित कार्ययोजना एवं रूटचार्ट तैयार किया जाये ताकि आवागमन में सुगमता हो सके। वहीं विसर्जन को लेकर पूर्व तैयारियों के तहत पूर्वाभ्यास करने की भी बात कही गयी।

    जिला प्रशासन द्वारा इस बार जिले में ताप्ती नदी में देवी प्रतिमाओं का विर्सजन प्रतिबंधित किया गया है। यह पहल सूर्य पुत्री ताप्ती मैया को स्वच्छ एवं सुन्दर रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के तहत की गयी है। इसी श्रृंखला में परमानंदजी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में पंडाल आयोजकों एवं सदस्यों की बैठक ली गयी। बैठक में अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान ने विसर्जन स्थलों की जानकारी एवं विस्तृत रूपरेखा बतलाई। उन्होंने कहा कि, विसर्जन स्थलों पर आने-जाने के रास्ते अलग रहेंगे ताकि, आवागमन सुचारू रहे।

     

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश ने जानकारी दी कि, पुलिस विभाग द्वारा यातायात, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था को लेकर तैयारियां सुनिश्चित की गयी है। बैठक में आयोजकों तथा सदस्यों द्वारा सहमति जताई गयी एवं व्यवस्थाओं में सहयोग करने का आश्वासन भी दिया गया।

    *विसर्जन हेतु रूट चार्ट तैयार*

    विसर्जन हेतु वन वे मार्ग रहेगा जिसमें विसर्जन स्थल आयुर्वेद कॉलेज के पास कुण्ड स्थल पर जाने के लिये मार्ग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी। शहर की ओर से विसर्जन हेतु आने वाली प्रतिमाएं जीजामाता चौराहा, रेणुका माता मंदिर, हतनूर तिराहा, नवोदय विद्यालय हॉस्टल के पास वाली रोड से दाहिने मुड़कर आयुर्वेद कॉलेज के पास विसर्जन कुण्ड स्थल जा सकेंगे या लालबाग क्षेत्र की प्रतिमाएं सिंधीबस्ती, टैक्समो तिराहा से बहादरपुर रोड होते हुये मूर्तियां विसर्जन हेतु विसर्जन स्थल की ओर आ सकेंगी। वहीं मूर्ति विसर्जन के पश्चात् वाहन चालक वन वे का पालन करते हुये मेक्रोविजन स्कूल, डीआरपी लाईन की ओर से बाहर निकल सकेंगे।

    इसी प्रकार विसर्जन स्थल जैनाबाद फाटा कुण्ड स्थल की ओर प्रतिमाएं जाने का मार्ग इस प्रकार रहेगा। चकला चौराहा, राजघाट पुल, जैनाबाद गांव एवं जैनाबाद फाटा होते हुये विसर्जन स्थल पहुंचेंगे। वहीं विसर्जन के पश्चात् वाहन चालक वन वे का पालन करते हुये पुराना आरटीओ बेरियर एवं बड़ा ताप्ती पुल क्रॉस कर शहर के अन्दर पहुंच सकेंगे।

    Related articles

    spot_img

    Recent articles

    spot_img