18.8 C
New York
More

    शारीरिक स्वास्थ्य जांच के संग, मन की शांति भी जरूरी, तभी मातृत्व होगा पूर्ण और खुशवाली से भरा

    Published:

    बुरहानपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर जिला चिकित्सालय की एएनसी ओपीडी में गर्भवती माताओं की प्रसव पूर्व विशेष सेहतमंद जांच की गई। इस अवसर पर शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य की महत्ता पर विशेष जोर दिया गया।नर्सिंग अधिकारियों एवं मनकक्ष टीम ने बताया किस्वस्थ मातृत्व केवल शरीर से नहीं, मन से भी मजबूत होने पर निर्भर करता है। एक शांत, सकारात्मक मन गर्भस्थ शिशु के स्वस्थ विकास की सबसे मजबूत नींव है।*श

    कार्यक्रम में 20 गर्भवती माताओं की जांच की गई, जिनमें से 9 को गंभीर गर्भावस्था श्रेणी में चिन्हित किया गया। माताओं को नियमित जांच, पोषण, पर्याप्त नींद, और मानसिक संतुलन बनाए रखने की सलाह दी गई।*मानसिक स्वास्थ्य सहायता हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबर बताए गए* —

    📞 टेली मानस टोल फ्री नंबर: 14416

    📱 मनहित एप

    📞 आपातकालीन प्रसव सहायता: 080-4793-146 / 147

    📞 सुमन हेल्पलाइन: 7509999217

    कार्यक्रम में डॉ. रेहाना बोहरा, डॉ. पूनम सिंघाल, मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरभि, नर्सिंग ऑफिसर इंचार्ज श्रीमती वंदना श्रीवास्तव, मनकक्ष टीम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही।

    इस अभियान का उद्देश्य है

    > *मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना* *संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना*, *तथा हर माँ को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना।*

    Related articles

    spot_img

    Recent articles

    spot_img