6.2 C
New York
More

    करौली घाट पर हादसे के बाद अर्चना चिटनिस ने घायल-परिजनों से की मुलाकात, उचित उपचार के दिए निर्देश

    Published:

    *अर्चना चिटनिस ने हादसे में घायल-परिजनों से की मुलाकात, उचित उपचार के दिए निर्देश*

    बुरहानपुर। महाराष्ट्र के जलगांव-जामोद से लौटते समय बुरहानपुर के ग्राम करोली-दर्यापुर मार्ग स्थित करोली घाट पर बैंड पार्टी का वाहन का ब्रेक फेल होने से वाहन पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु तथा 13 लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार बुरहानपुर के जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की और उचित उपचार हेतु अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए।

    श्रीमती चिटनिस ने बताया कि घटना स्थल दूरस्थ होने के कारण नेटवर्क की समस्या आ रही थी। जैसे ही प्रातः मुझे दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई, तो तुरंत संबंधित थाने एवं प्रशासन को घटना स्थल पर भेजा। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया। जहां सभी का उपचार जारी है। श्रीमती चिटनिस ने जिला अस्पताल में घायलों एवं उनके परिजनों से मुलाकात के दौरान कहा कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। उचित उपचार हेतु उनकी चिंता की जाएगी।

    इस दुर्घटना में ग्राम दापोरा निवासी 25 वर्षीय सोहेल शाह की मृत्यु हो गई। वहीं 13 लोग घायल हुए है। घायलों मेें मिथुन पुत्र देवीदास निवासी बोरसल, मुकेश तायड़े, रेहान पुत्र अयूब, आफताब पुत्र असलम, आकाश पुत्र पुरुषोत्तम, शाहिद पुत्र सलीम, सागर पुत्र ध्यानेश्वर, हर्षल पुत्र उत्तम, सिद्धार्थ पुत्र सुधाकर, अमोल पुत्र बाड़ू और विशाल पुत्र मधु घायल हुए हैं। इनमें से तीन लोगों को ज्यादा चोट आई है।

    • जिला चिकित्सालय में श्रीमती चिटनिस के साथ नरहरी दीक्षित, धनराज महाजन, विनोद कोली, दुर्गेश शर्मा, मंडलाध्यक्ष दीपक महाजन, तहसीलदार प्रविण ओहरिया मौजूद रहे। चिकित्सक डॉ.दर्पण टोके सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी कर्मचारी को घायलों को चिकित्सा सुविधा हेतु निर्देशित किया।

    Related articles

    spot_img

    Recent articles

    spot_img