18.6 C
New York
More

    जिले में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मजबूती से कर रहा हे काम . भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ .मनोज माने

    Published:

    पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री बबलू गौड़ जी का बुरहानपुर आगमन पर किया स्वागत

    बुरहानपुर । मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री बबलू गौड़ जी का मंगलवार को बुरहानपुर आगमन हुआ । इस अवसर पर भाजपा कार्यालय पर बुरहानपुर प्रथम आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत जिलाध्यक्ष डॉ .मनोज जी माने , पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजूभाई पाटिल, महामंत्री रूपेश लिहंकर , जिला मंत्री सुनील जी वाघे, डॉ दीपक वाभले , करन प्रजापति , कार्यालय मंत्री अशोक राठौर सहित मोर्चा पदाधिकारी,कार्यकर्ता द्वारा तिलक लगाकर एवं भाजपाई अंगवस्त्र पहनाकर किया गया ।
    भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ . मनोज जी माने ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा बैठक को संबोधित करते हुवे जिला में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कामों की प्रशंसा की। आपने कहा कि मोर्चा पार्टी कार्यक्रमों एवं चुनावों में अपनी मजबूत स्थिति को सिद्ध करता रहा हे। आपने मोर्चा संगठन को ग्रासरूट लेबल तक पहुंचाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की बात कही ।

    प्रदेश मंत्री बबलू गौड़ ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला बैठक में प्रदेशाध्यक्ष पवन जी पाटीदार के संदेश को अभिव्यक्त करते हुवे संगठन का विस्तार करते हुवे , मतदाताओं तक ओर मजबूत पकड़ बनाने का आव्हान किया । इस दौरान संगठनात्मक कार्यों, मंडलों की बैठकों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार जी के बुरहानपुर प्रवास को लेकर भी चर्चा हुई।

    बैठक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Related articles

    spot_img

    Recent articles

    spot_img