21.9 C
New York
More

    मेक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर के अनहद आनंद ऑडिटोरियम में एकल नाटक

    Published:

    बुरहानपुर। ह्यूमरबाज स्टैंड-अप कॉमेडियन रहमान खान के साथ श्वेता सिंह ने हिंदुस्तानी साहित्य के ख़ज़ाने से निकाले गए व्यंग्य और हास्य का संकलन से सभी विद्यार्थियों क मन मोह लिया। साहित्य और कविता का एक समृद्ध मिश्रण, जिसमें कहानी और स्टैंडअप कॉमेडी का तड़का देखने को मिला। रहमान खान अपनी अनूठी शैली और सामाजिक मुद्दों पर सटीक कटाक्ष के लिए जाने जाते हैं।

    बुरहानपुर में स्थित मेक्रो विज़न एकेडमी के आवासीय विद्यार्थियों और कॉमेडी प्रेमियों के बीच इस शो को लेकर भारी उत्साह देखा गया। एकेडमी के फाउंडर और चैयरमैन श्री आनंद प्रकाश चौकसे जी के अनुसार, एकेडमी में इस स्तर के स्टैंड-अप कॉमेडी शो का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ विद्याथियों को एक नई कला विधा से रूबरू कराना है क्योंकि रहमान खान ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से मेक्रो विज़न एकेडमी के आवासीय विद्यार्थियों से रूबरू होने के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर की थी। उन्होंने स्कूल के दर्शकों को “सबसे अच्छा” (the BEST) बताया क्योंकि वे बिना किसी फिल्टर के खुलकर ठहाके लगाते हैं। उनके इस शो में कॉमेडी, कविता और क्राउडवर्क का मिश्रण देखने को मिला। समस्त आवासीय विद्यार्थियों तथा समस्त शिक्षकों की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम में और चार चाँद लगा दिए।

    Related articles

    spot_img

    Recent articles

    spot_img