21 C
New York
More

    24 दिसंबर को बुरहानपुर आएंगे राज्यपाल मंगुभाई पटेल

    Published:

    बुरहानपुर । जिले में राज्यपाल मंगुभाई पटेल का 24 दिसम्बर, 2025 को आगमन प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम अंतर्गत जिला प्रशासन पूरी तत्परता एवं सजगता के साथ तैयारियों में जुट गया है। कार्यक्रम को गरिमामयी, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु कलेक्टर हर्ष सिंह ने शनिवार को ग्राम बोरीबुजुर्ग क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, हेलीपेड एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों से प्रोटोकॉल अनुसार समयबद्ध रूप से कार्य करने की बात कही।

    पीएम आवास योजना अंतर्गत लाभार्थियों के घर पहुंचकर की चर्चा

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर हर्ष सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के घर पहुंचकर उनसे चर्चा की। उन्होंने हितग्राहियों से आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    कन्या आश्रम का किया निरीक्षण

    कलेक्टर ने शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम बोरीबुजुर्ग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम में उपलब्ध आवासीय, शैक्षणिक, भोजन, स्वच्छता एवं सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने आश्रम में अध्ययनरत छात्राओं से संवाद कर उनकी शिक्षा, सुविधाओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।सांदीपनि स्कूल में अधिकारियों की बैठककार्यक्रम की पूर्व तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री सिंह ने सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बोरी-बुजुर्ग में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रोटोकॉल तथा विभागीय दायित्वों सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वयता के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। बैठक में एसडीएम नेपानगर श्री भागीरथ वाखला सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के बुरहानपुर प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में हितलाभ वितरण के साथ-साथ लाभार्थियों द्वारा अपने अनुभव भी साझा किये जायेंगे।

    Related articles

    spot_img

    Recent articles

    spot_img