6.2 C
New York
More

    अर्चना चिटनिस ने भगवान श्री बालाजी मेले स्थल का किया निरीक्षण

    Published:

    बुरहानपुर। सूर्यपुत्री नदी के तट पर स्थित सतियारा घाट पर 3, 4 एवं 5 अक्टूबर 2025 को भगवान श्री बालाजी महाराज का मेला आयोजित होना है। यहां अस्थाई मंदिर में भगवान श्री बालाजी महाराज भक्तों को दर्शन देते है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण आते है। भगवान श्री बालाजी मेले की तैयारियों को लेकर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों सहित मेला स्थल का निरीक्षण किया। वर्तमान में ताप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। श्रीमती चिटनिस ने जलस्तर उतरने हेतु आंकलन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि गुरूवार सुबह तक जलस्तर कम होने की स्थिति में मेला आयोजित किया जा सकेगा। इस हेतु उन्होंने संबंधितों को व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने की बात कही।

    श्रीमती चिटनिस ने कहा कि मेला स्थल पर तत्काल सफाई और बिजली की पर्याप्त व्यवस्थाओं के लिए तैयारियों कर ली जाए। इसी प्रकार जनपद पंचायत, विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन से कहा कि जैनाबाद की ओर से आने वाले ग्रामीण भक्तजनों के लिए मार्ग, ताप्ती तट पर कीट पतंगों से होने वाली परेशानी और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वहीं मेला स्थल पर दुकाने स्थापित हेतु ले-आउट भी डाला जाए। आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए। श्रीमती चिटनिस ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए समुचित यातायात व्यवस्था एवं पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही मेले के दौरान पर्याप्त सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था भी व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, चंद्रकांत बालाजीवाले, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, नगर निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव, चिंतामन महाजन, बलराज नावानी, मुकेश शाह, नरहरी दीक्षित, पार्षद धनराज महाजन, भारत इंगले, हेमेन्द्र महाजन, मनोज फुलवाणी, रूद्रेश्वर एंडोले, शिवकुमार पासी, महेशसिंह चौहान, हीरालाल बड़गुजर, रवि काकड़े, चिंटू राठौर, आशीष भगत एवं नगर निगम, विद्युत विभाग, यातायात पुलिस सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    Related articles

    spot_img

    Recent articles

    spot_img